कसिया: विशुनपुर बरिया पट्टी से निकाली गई तिरंगा यात्रा, एसएचओ ने हरि झंडी दिखा किया रवाना
विशुनपुर बरिया पट्टी से सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल आम आदमी में जोश भरते हुए राष्ट्र के प्रति अपने जिम्मेदारी का एहसास कराया। राष्ट्रीय युवा उत्थान के बैनर तले सैकड़ों युवाओं द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विशुनपुरा थाने के एसएचओ रामसहाय चौहान ने हरि झंडी दिखाकर किया। इस दौरान दुदही प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गौड़, राजन सिंह आदि प्रमुख रहे।