शाहबाद: कस्बाथाना क्षेत्र के कोटानाका के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक हुआ घायल
Shahbad, Baran | Feb 9, 2025 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना क्षेत्र के कोटानाका के पास सड़क हादसा हो गया। जानकारी रविवार सुबह 9 बजे प्राप्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चितौड़गढ़ से यह ट्रक आ रहा था। ट्रक में चना भरा हुआ था। ड्राइवर को नींद का झोंका आने से यह हादसा हुआ है। मौके पर ड्राइवर घायल हुआ, जिसको एंबुलेंस की सहायता से शिवपुरी अस्पताल पहुंचाया गया।