शाहबाद: देवरी हाईवे पर संकेतक बोर्ड से टकराई बाइक, युवक का पैर टूटा
Shahbad, Baran | Feb 9, 2025 देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हादसा हो गया। जानकारी रविवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। यहां से गुजर रहा बाइक सवार संकेतक बोर्ड से टकराकर घायल हो गया। उसे देवरी पुलिस चौकी कॉन्स्टेबल लाखन सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए भर्ती कराया। डॉ. ललित नागर ने बताया कि युवक के पैर में फ्रेक्चर है। युवक को उपचार कर बारां अस्पताल भेज दिया गया।