शाहबाद: रामपुर तलहटी गांव में पानी की टंकी का हो रहा निर्माण, घटिया सामग्री के इस्तेमाल से उखड़ रहा प्लास्टर
Shahbad, Baran | Feb 6, 2025 राजस्थान में हर घर जल योजना के तहत, साल 2030 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल से पानी उपलब्ध कराया जाना है. सभी ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसी के तहत शाहबाद तहसील के रामपुर तलहटी गाँव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। जानकारी गुरुवार दोपहर 3 बजे प्राप्त हुई।