शाहबाद: कस्बाथाना हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, शिवपुरी किया गया रेफर
Shahbad, Baran | Feb 8, 2025 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना हाईवे पर शनिवार सुबह 10 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को शिवपुरी अस्पताल ले गए हैं। जानकारी के अनुसार मनोज सहरिया निवासी शिवपुरी कस्बाथाना आ रहा था। इस दौरान अचानक उसकी बाइक के सामने गाय आ गई। ज्यादा चोट लगने से मौके पर गाय की मौत हो गई। व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।