सिराथू: नेशनल हाईवे कमासिन के पास सवारियों से भरी थ्रीव्हीलर और श्रद्धालुओं की कार में हुई भिड़ंत, आठ लोग घायल
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कमासिन के पास शनिवार को सवारियों से भरी एक अल्फा थ्रीव्हीलर और पंजाब से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार में भिड़ंत हो गई।इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।ज्ञानचंद, रामबालक, सायरा बानो, खुन्नीलाल, सुन्दर लाल,रीता, नितिन व एक अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को नरसिंहपुर कछुआ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।