सिराथू: पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कोखराज में डायवर्जन के दौरान हाइवे पर खराब हुई रोडवेज बस, पुलिस ने धक्का लगाकर हटाया
महाकुंभ के लिए कोखराज में नेशनल हाईवे पर डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है।शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए थे।यूपी रोडवेज की एक बस नेशनल हाईवे पर खराब हो गई।बीच सड़क पर होने के कारण यातायात प्रभावित होने लगा तो वहां पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों से पुलिस अधीक्षक ने बस ठेलकर किनारे करने को कहा फिर यातायात शुरू हुआ है।