सिराथू: महाकुंभ से लौट रहे ग्वालियर के श्रद्धालुओं की कार कमासिन ब्रिज पर ट्रक से भिड़ी, छह लोग घायल, एक गंभीर
महाकुंभ प्रयागराज से मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के श्रद्धालु स्नान करके वापस लौट रहे थे। शनिवार दोपहर सैनी थाना इलाके के कमासिन ब्रिज पर उनकी कर एक ट्रक में भिड़ गई है।घटना में 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना में श्रद्धालुओं की कार क्षतिग्रस्त हो गई है, पुलिस जांच में जुड़ गई।