सादाबाद: गुरसौटी में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक युवक हुआ घायल, पथराव का आरोप
गुरसौटी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और झगड़ा हो गया आरोप है कि एक पक्ष के द्वारा पथराव भी किया गया। इस पथराव में एक कुलदीप नामक युवक के सिर में ईंट आकर लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस के द्वारा घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।