पटना ग्रामीण: पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
24 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास परेड में अर्धसैनिक बलों,राज्य पुलिस बल तथा झारखंड पुलिस की एक टुकड़ी ने भाग लिया। परेड के दौरान अनुशासन, समन्वय और शानदार मार्च पास्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। 26 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह से पूर्व आयोजित इस