पटना ग्रामीण: अटल पथ पर चलती एंबुलेंस में लगी आग, मरीज को बाहर निकाला, चार अटेंडरों का भी हुआ रेस्क्यू
अटल पथ पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक चलती एंबुलेंस में आग लग गई। हादसे के वक्त एंबुलेंस की स्पीड 40 से ऊपर थी। 25 मीटर तक एंबुलेंस जलती हुई आगे बढ़ गई। वहीं एंबुलेंस के रुकने के बाद आसपास के लोगों ने स्ट्रेचर से खींचकर मरीज को बाहर निकाला जबकि चार अटेंडर का भी रेस्क्यू किया गया।