पटना ग्रामीण: नीट छात्रा से बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले में SIT की टीम डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह के नर्सिंग होम पहुंची
मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा की बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले की जांच में एसआईटी की टीम लगी हुई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के दौरान SIT की टीम शनिवार को डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के नर्सिंग होम सहज सर्जरी में पहुंची और घंटों पूछताछ की।