हज़ारीबाग: नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू से रांची–ओरमांझी स्थित उनके कुच्चू आवास पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की