हज़ारीबाग: हजारीबाग में भीषण बम ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत से दहशत
हजारीबाग के हबीबी नगर, बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में हुए बम ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान रशीदा परवीन, सद्दाम और नन्ही परविन के रूप में हुई है। किस तरह का बम था और विस्फोट कैसे हुआ, इसे लेकर जांच जारी है। चार थाना प्रभारी, दो डीएसपी, स्वान दस्ता और टेक्निकल टीम मौके पर मौजूद है। इलाके में दहशत का माहौल है।