हज़ारीबाग: हबीबी नगर में विस्फोट से दहला इलाका, तीन लोगों की जान गई
हजारीबाग के हबीबी नगर में हुए विस्फोट में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं।घटना के बाद पुलिस ने इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। चार थानों की पुलिस, दो डीएसपी,स्वान दस्ता और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है।स्थानीय लोगों के अनुसार झाड़ी साफ करने के दौरान विस्फोट हुआ।आशंका है कि झाड़ी में दबा विस्फोटक फट गया।जांच जारी है।