हज़ारीबाग: हबीबी नगर में जोरदार ब्लास्ट, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत
हजारीबाग बड़ा बाज़ार टीओपी क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में बाड़ी साफ़ करने के दौरान हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।