बालू ग्लोआ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित | Kangra Express
बालू ग्लोआ, 23 सितंबर : राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर बालू ग्लोआ में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ-शिशु पोषण, कुपोषण की रोकथाम, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
चिकित्सक डॉ. नितेश मनहास ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं हेल्थ सुपरवाइजर और आईसीडीएस सुपरवाइजर ने स्वच्छता तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप बग्गा ने कहा कि बच्चों और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पूरे समुदाय की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधान भवानी शंकर, पूर्व प्रधान कमलेश देवी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
Kangra, Kangra | Sep 23, 2026