सरधना: सरधना नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में पुलिस की मौजूदगी में अदा की गई तीसरे जुमे की नमाज
सरधना नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में रमजान महीने के तीसरे जुमे पर नमाजे जुमा अदा कराई गई। इस अवसर पर जिले में लागू हाई अलर्ट के चलते सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के बाहर और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।