सरधना: जैनपुर गांव के तालाब से मिला लापता हुए 2 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गांव जैनपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चे का शव गांव के ही तालाब से बरामद हुआ है। जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 6 फरवरी को अपने मामा नदीम के घर आया 2 वर्षीय जकी घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था।परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।