सरधना: गंग नहर में डूबे युवक का दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, पीएसी के गोताखोर कर रहे तलाश। गंग नहर दौराला पुल का मामला।
सरधना गंग नहर दौराला पुल से कूदे मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी 22 वर्षीय युवक वसीम का 2 दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पीएसी के गोताखोर नहर के पानी में वसीम को तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। बता दे की 2 दिन पूर्व एक युवक ने गृह क्लेश के चलते नहर के पानी में पुल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।