सरधना: कमरा नवाबान में तीन दिन पूर्व गंग नहर में कूदे युवक का मिला शव, गृह क्लेश में की थी युवक ने आत्महत्या
सरधना के मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी 22 वर्षीय युवक वसीम ने बीते 3 दिन पूर्व नहर के पुल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिसको पीएससी के जवान तथा परिजन नहर के पानी में तलाश कर रहे थे। डूबे हुए युवक का शव गंग नहर भोले की झाल से बरामद कर लिया गया है। जिसको बगैर पुलिस कार्रवाई के परिजन पंचनामा करा कर अपने साथ ले गए।