सरधना: जंगल में बने तीन देवताओं को किया खंडित,क्षेत्रीय लोगों में फैला आक्रोश पुलिस ने कराया शांत। जुल्हेडा पीर बस्ती का मामला
सरधना के जूलहेडा रोड स्थित पीर बस्ती के जंगल में तीन देवताओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। क्षेत्रीय लोगों को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया तथा सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सभासद वीर सिंह भाटी का कहना है कि माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया है।