बिछुआ: बिछुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया पोला पर्व, सजी-धजी बैल जोड़ियों ने खींचा लोगों का ध्यान
बिछुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया पोला पर्व, सजी-धजी बैल जोड़ियों ने खींचा लोगों का ध्यान बिछुआ में पोला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुकद्दम परसराम चौपड़े और नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 5 बजे विधि-विधान से बैलों का पूजन किया गया और किसानों को पोला पर्व की बधाई दी गई। इसके बाद भीमसान बाबा की पूजा कर तोरणद्वार की परंपरा निभाई गई