हरदोई: हरियावां के उमर सेड़ा निवासी राजेन्द्र कश्यप की 23 वर्षीय गर्भवती पुत्री अनुराधा की संदिग्ध मौत,आठ महीने से मायके में थी
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 हरियावां थाने के उमर सेड़ा निवासी राजेन्द्र कश्यप ने करीब एक साल पहले अपनी 23 वर्षीय पुत्री अनुराधा की शादी पिहानी कोतवाली के बूढ़ा गांव निवासी आकाश पुत्र नन्हे के साथ की थी।अनुराधा गर्भवती थी गुरुवार को उसकी तबियत बिगड़ गई,मायके वाले उसे सीएचसी ले गए जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। अनुराधा की वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई।