रफीगंज: सीएम सम्राट चौधरी का बलीगांव कार्यक्रम बारिश के कारण टला, विधायक प्रमोद सिंह ने दी जानकारी
औरंगाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित कार्यक्रम टल गया है। रफीगंज विधानसभा के बलीगांव में 9 जुलाई को होने वाला सीएम का कार्यक्रम मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह ने दी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से औरंगाबाद की मौसम स्थिति की रिपोर्ट के बाद यात्रा को