तमाड़ 1: एक माह में माता-पिता खोने से अनाथ हुए भाई-बहन
एक माह में माता-पिता खोने से अनाथ हुए भाई-बहन तमाड़ थाना क्षेत्र की कुंदला पंचायत के लेंकेया गांव निवासी योगेंद्र मुंडा और उनकी पत्नी सावित्री देवी का एक माह के भीतर निधन हो गया। दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता की असामयिक मृत्यु के बाद बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और अन्य बुनियादी जरूरतों क