भिंड नगर: 10 मई को शहर में निकलेगा भव्य चल समारोह, तैयारियों को लेकर ब्राह्मण महासभा की परशुराम मंदिर पर हुई बैठक
भिंड शहर के बाईपास रोड स्थित परशुराम मंदिर पर आज सोमवार शाम करीब 5:00 बजे ब्राह्मण महासभा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 मई को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले चल समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई सुझाव दिए