मेजा: जैमा भगनपुर में चल रही सात दिवसी राम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़
Meja, Allahabad | Mar 21, 2025 यमुनापार पर क्षेत्र के जैमा भगनपुर गांव स्थित एमपीएसएस कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार से सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को कथावाचक उमेशाचार्य जी महाराज ने भगवान राम की जीवन की महिमा और उनकी लीलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान राम की शिक्षाओं और उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।