भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे सांसद पप्पू यादव!
भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई।
पप्पू यादव ने पहले ही एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे धीरेंद्र शास्त्री को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। विरोध बढ़ने पर उन्होंने 2 नवंबर को सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी।
सवाल सिर्फ इतना है कि धार्मिक मंचों से बोलते समय क्या किसी भी देवी-देवता की मर्यादा और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान नहीं रखना चाहिए?
भगवान श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण दोनों हमारे आराध्य हैं। किसी एक की महिमा बताने के लिए दूसरे पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
जय श्रीकृष्ण!
#facts #PappuYadav
Panapur, Saran | Nov 3, 2026