चांदवा: उपायुक्त संदीप कुमार ने इंटरमीडिएट साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी
झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में लातेहार जिले ने साइंस स्ट्रीम में अव्वल स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से जिले में खुशी की लहर है और इसे शिक्षा व्यवस्था में सुधार का परिणाम माना जा रहा है। उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सफल छात्रों को बधाई दी है।