बक्सर: चौसा-बक्सर हाईवे पर मुक्तिधाम के पास कार- बाईक में जोरदार टक्कर, सदर अस्पताल से गंभीर स्थिति में BHU रेफर
Buxar, Buxar | May 24, 2024 चौसा- बक्सर हाइवे पर चौसा मुक्तिधाम के पास लग्जरी कार और बाईक की सीधी टक्कर में बाईक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल शिक्षक को निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया. शिक्षक चुनाव की ड्यूटी को लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए जा रहा था.