कौआकोल: दरावां गांव में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या, पत्नी गिरफ्तार, खेत से बरामद हुआ पति का शव
Kawakol, Nawada | Jul 19, 2026 कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में एक व्यक्ति का शव मूंग के खेत से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ओमकार कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया।