बुढ़ाना: कस्बे के डॉ. सोनू कश्यप ने कोतवाली में समीर उर्फ शहजाद के खिलाफ जान से मारने और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया
बुढाना कोतवाली में डॉक्टर सोनू कश्यप एमबीबीएस ने तहरीर देकर जान से मारने का षड्यंत्र रचने वाले समीर उर्फ शहजाद पुत्र आरिफ निवासी पारसी बस स्टैंड के पास मोहल्ला दक्षिणी मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जहां उसने अपनी जान और माल का खतरा बताया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है