एत्मादपुर: गांव आंवलखेड़ा के समीप फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव
Etmadpur, Agra | Jul 20, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव आंवलखेड़ा के पास आरएस इंटर कॉलेज के पीछे ट्यूबवेल के पास खड़े पेड़ पर जोगेंद्र नामक युवक का फांसी के फंदे से शव लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।