एत्मादपुर: इस्लाम नगर में खंडर पड़ी काशीराम आवास योजना के समीप से सब्जी विक्रेता को गोली मारने वाले दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 19, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लाम नगर में खंडर पड़ी काशीराम आवास योजना के पास से सब्जी विक्रेता को गोली मारने वाले दो फरार अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। 16 जुलाई बीती रात सब्जी के मोलभाव को लेकर विवाद के बाद सब्जी सब्जी विक्रेता को गोली मारी गई थी। पुलिस ने गोली चलाने वाले अभियुक्त मुकीम व शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।