एत्मादपुर: थाना एत्मादौला क्षेत्र के होली मोहल्ला में चोरों ने एक मकान को बनाया निशाना, लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी का चोर फरार
Etmadpur, Agra | Jul 18, 2024 थाना एत्मादौला क्षेत्र के अंतर्गत होली मोहल्ला में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। जानकारी पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित ने चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।