एत्मादपुर: छलेसर चौकी अन्तर्गत यमुना नदी में पत्नी को साथ नहीं भेजने पर युवक ने लगाई छलांग, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाई युवक जान
Etmadpur, Agra | Jul 19, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर चौकी अन्तर्गत यमुना नदी में पत्नी को साथ ना भेजने पर युवक ने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर तत्काल इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल कर जान बचाई। शाहनवाज हुसैन पुत्र रमजानी निवासी थलुगढी थाना बरहन के साथ सुसरालियों ने पत्नी को साथ नहीं भेजा।क्षुब्ध होकर यमुना नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी।