बांसवाड़ा: शेरगढ़ गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को हाथ पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
शेरगढ़ गांव में रविवार दोपहर 12 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को हाथ पर लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल शेरगढ़ ले जाया गया। घायल युवक ने बताया कि अरविंद पुत्र मोहन निवासी पोडालीम का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।