बांसवाड़ा: राज तालाब थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड पर जुआ खेलते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ₹14 हजार की नकद राशि जब्त
बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान वसीम अहमब पुत्र शरीफ के रूप में हुई है, जिसे मौके से डिटेन किया गया।