बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के कागदी पिकअप के निकट नेमा समाज बांसवाड़ा ने किया नेमा सेवा धाम प्रकल्प का भूमि पूजन
बांसवाड़ा शहर के कागदी पिकअप के निकट नेमा समाज बांसवाड़ा द्वारा नेमा सेवा धाम प्रकल्प का भूमि पूजन रविवार दोपहर 1 बजे किया गया। नेमा समाज के अध्यक्ष निमेष मेहता ने बताया कि इस स्थल पर गौ सेवा, ध्यान योग केंद्र के जरिए आध्यात्मिक साधना, सेवा प्रकल्पों के जरिए मानवीय कल्याण और पर्यटन स्थल के रूप में इसका प्राकृतिक सौंदर्य विकसित किया जाएगा ।