बांसवाड़ा: शेरगढ़ गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को सिर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
शेरगढ़ गांव के पास रविवार दोपहर 2 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को सिर पर लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद रविवार शाम 5 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कल्पेश पुत्र थावरा निवासी पडाली का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।