कटकमदाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमदाग प्रखंड मुख्यालय में लगाया जनता दरबार, अधिकारियों के साथ सुनीं जनसमस्याएं
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को एग्यारह बजे से कटकमदाग प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से रूबरू हुए, जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि संबंधी मामलों सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया।