कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 173 चालान काटे गए और 4 ऑटो सीज किए गए
बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह के निर्देशन में जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। गढ़ी तिराहा, गोरहा बाईपास और सोरों के वराह तिराहा पर हुई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 173 चालान किए गए और 4 ऑटो सीज किए गए। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।