दुकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा में एक जनजाति समाज के व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित दान सिंह का कहना है कि कुछ दबंग सुबह उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने दुकान में रखा रोटावेटर (यदि कृषि उपकरण) भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना बन्नाखेड़ा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। दान सिंह का कहना है कि वह अपनी दुकान और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई चाहता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले संज्ञान में आया है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।