दिल्ली जंतर मंतर से लौट किसान नेता बाजवा ने शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आंदोलन की सफलता पर युवाओं ने किया बाजवा का जोरदार स्वागत
मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार
बाजपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय सहयोग रहे
किसान नेता एवं भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा का बाजपुर पहुंचने पर युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से जोरदार एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर आंदोलन की सफलता पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष देशभर के युवाओं की एकजुटता, साहस और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। युवाओं ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि संगठित जनशक्ति के सामने सरकार को भी झुकना पड़ता है। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने शहीदे आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल अर्पण करने के बाद कहा कि देश के युवाओं ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और युवाओं की एकता ने यह सिद्ध कर दिया है कि अन्याय के विरुद्ध उठी आवाज़ अंततः जीत हासिल करती है। उन्होंने आंदोलन में भाग लेने वाले सभी छात्रों एवं युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी किसानों और युवाओं के अधिकारों की हर लड़ाई में वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आंदोलन की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र बेदी,दर्शन लाल गोयल , सौरभ परमार,सुनील पाठक , करन सिंह ,योगेश सैनी, खेमकरण सैनी, सोनू निगम, डॉक्टर अरशद ,रोहन, मोहम्मद रिजवान, चंदन सिंह सूर्यवंशी, सतपाल बाजवा , दीनदयाल सिंह, दीपक शर्मा, बब्बू सागर, दीपक पांडे ,चमन सिंह, गुरबख्श सिंह,राज किशोर सिंह आदि सैकड़ो युवा मौजूद रहे।