निज़ामाबाद: खादा बाजार पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य ने गो रक्षा के समर्थन में किया संबोधन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के खादा बाजार में आज सोमवार को गो रक्षार्थ सेवा यात्रा लेकर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया दोपहर करीब एक बजे राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में पहुंचे स्वामी जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।