दीपावली और लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.11.2026 को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा नवीन पुलिस केंद्र, आरा में प्रशिक्षु सिपाहियों को ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु जवानों को अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क, सजग और पेशेवर रहने का कड़ा निर्देश दिया। इसके साथ ही, आम नागरिकों के साथ विनम्र, संवेदनशील और मददगार व्यवहार बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Nov 5, 2026