बिंदकी: बिंदकी में शिक्षकों ने तहसीलदार से की शिकायत, जनगणना पूरी होने के बाद आवंटित क्षेत्र बढ़ाने पर जताई नाराजगी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे जनगणना कार्य में लगे शिक्षक निखिल कुमार सिंह, मोहम्मद इस्माइल तथा कुशल पाल तहसीलदार अचिलेश सिंह से मिले। तीनों शिक्षकों ने लिखित शिकायत किया की जनगणना के लिए जो कार्य क्षेत्र सौपा गया था उसे पूरा कर लिया गया है। परंतु आवंटित क्षेत्र के अलावा क्षेत्र बढ़ा दिया गया है। जिसे समाप्त किया जाए।