गुठनी: डरैला गांव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
Guthani, Siwan | May 7, 2024 गुठनी प्रखंड के डरैला गांव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुकेश पांडेय, महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम, राहुल तिवारी, विजयलक्ष्मी कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।