कैराना: कैराना नगरपालिका में गांधी-शास्त्री जयंती पर पालिकाध्यक्ष और ईओ चप्पल-जूते पहनकर पुष्प अर्पित करते नजर आए
कैराना नगर पालिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी और ईओ समीर कुमार कश्यप दोनों के चित्रों के सम्मुख चप्पल-जूते पहनकर ही पुष्प अर्पित करते नजर आए। जयंती कार्यक्रम के दौरान जूते पहनकर चित्रों पर पुष्प अर्पित करने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।